सेहत दे लंगर की श्रृंखला अंतर्गत फ्री आर्थो चेकअप कैंप का आयोजन

 

 

 

कानपुर,सेहत दे लंगर की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा साकेत नगर द्वारा खालसा सेवा समिति के सहयोग से आज एक निःशुल्क आर्थो चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया।इस सेवा कार्य में शहर के प्रसिद्ध आर्थो सर्जन डॉ. बिपिन जीत सिंह सलूजा ने संगत की सेवा हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

डॉ. सलूजा के विशेष सहयोग से कैडिला जायस कंपनी, हंडिया द्वारा Bone Mineral Density (BMD) की जांच भी निःशुल्क की गई, जिसमें संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जांच के उपरांत डॉ. सलूजा ने मरीजों को आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।इस अवसर पर संस्था के प्रधान सरदार अवतार सिंह भाटिया एवं जनरल सेक्रेटरी सरदार मंजीत सिंह चड्ढा ने डॉ. सलूजा एवं जांच टीम को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके इस सेवा भाव के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्यों में गुरविंदर सिंह वासु,मंजीत सिंह ठुकराल,सुरिंदर सिंह कालरा, सुरजीत सिंह चड्ढा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *