समता मूलक समाज के रचयिता थे डा भीमराव अंबेडकर :पं० रवीन्द्र शर्मा
अंबेडकर जयंती पर अवकाश कराने वाले वकीलों का हुआ सम्मान
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव पूर्व संध्या पर मनाया गया।
कानपुर, अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति द्वारा कानपुर कचहरी स्थित सोल्जर बोर्ड पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव पूर्व।संध्या पर मनाया गया।जहां पर सर्वप्रथम संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने दलितों पिछड़ों निर्धनों शोषितों वंचितों और अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों की सामाजिक समानता के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। समता मूलक समाज के रचयिता थे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर।वरिष्ठ अधिवक्ता राम बहल विद्यार्थी ने कहा कि समाज को समानता की राह दिखने वाले अंबेडकर के जन्म दिवस पर उच्चतम न्यायालय उच्च न्यायालय बंद रहते थे किन्तु जिला न्यायालयों के खुले रहते थे !इस असमानता को दूर करने के लिए कानपुर के अधिवक्ता लंबे समय से जिला न्यायालयों में भी अवकाश की मांग कर रहे थे जिसे पिछले वर्ष आज ही की तारीख पर सफलता मिली और अंबेडकर जयंती पर जिला न्यायालय बंद किए गए ।इस बार भी जिला न्यायालय बंद है शर्मा ने जन्मोत्सव पर जिला न्यायालयों में अवकाश कराने के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले वेद प्रकाश आर्य राम बहल विद्यार्थी हरि लाल भारती विजय सागर अनिल बाबू चौधरी इशू सोनकर कमलेश गौतम राकेश सिद्धार्थ पंकज गौतम शमशेर सिंह गौरव शुक्ला जयंत जायसवाल ईशान इफ्तिखार जमशेद अश्वेंद्र आनंद गौतम अजय सागर विजय कुमार राजेश सोनकर जितेंद्र दोहरे अमरदीप वर्मा बौद्ध जी आदि को पटका पहना सम्मानित कर संकल्प लिया कि अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर ही देश समाज अधिवक्ताओं का उत्थान होगा।
अंत में सभी ने चित्र पर पुष्पांजलि की फिर मिष्ठान वितरण किया गया।प्रमुख रूप से संजीव कपूर इंद्रेश मिश्रा भारत पाल नवनीत पांडेय प्रियम जोशी सुनील पांडेय अज्जू मिश्रा अखिलेश सिंह मंजीत कटियार आयुष शुक्ला आदित्य वीर जोशी के के यादव आदि रहे।
