
*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय*
*प्रधानमंत्री का संबोधन सुनकर गूंजा ‘नवीन मार्केट’ भाजपा कार्यालय*
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले द्वारा आज नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष लाइव संबोधन के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी सैकड़ों बहनों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ”नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।”
”आज की नारी अब याचक नहीं, भारत के विकास पथ की मार्गदर्शक है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करोड़ों महिलाएं आज आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं।”
”हमारी सरकार ने पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का जो संकल्प लिया था, वह अब धरातल पर उतर रहा है।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत की नारी शक्ति को वह सम्मान और अधिकार मिल रहा है, जिसकी दशकों से प्रतीक्षा थी। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि कानपुर उत्तर जिले की महिलाएं आगामी समय में राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज सिंह को इस पूरे अभियान का संयोजक व अवधेश सोनकर को समन्वयक बनाया गया है जिनके नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री के विजन को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण के इतिहास का स्वर्णिम युग बताया
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत नगर के मातृ शक्ति के बीच विभिन्न कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित होंगे । इन कार्यक्रमों के लिए संयोजक बनाए गए
1. टाउन हॉल मीटिंग व बाइक स्कूटी रैली के लिए शिवांग मिश्रा
2. प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ ब्रॉडकास्ट के लिए अनुराग शर्मा
3. स्थानीय निकाय की भागीदारी के लिए सीमा एमबीए
4. नारी शक्ति सम्मेलन सरोज सिंह
5. प्रचार प्रसार अभियान अनीता चतुर्वेदी
6. मिस्ड कॉल किरण तिवारी
7. नारी शक्ति मार्च रीता पासवान
8. नारी शक्ति पदयात्रा सत्यम गुप्ता
9. लेख लिखवाना शालिनी कटियार
10. संस्कृत कार्यक्रम व कला प्रदर्शनी बबीता निगम
11. सिगनेचर कैंपेन आकाश शुक्ला
12. नारी शक्ति दौड़ नवाब सिंह
13. सोशल मीडिया अभियान जीतू कश्यप को बनाया गया गया है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिनव दीक्षित,प्रमोद विश्वकर्मा, जन्मेजय सिंह, धीरज वाल्मीकि, प्रशांत त्रिपाठी वास्ते त्रिपाठी अंशु ठाकुर, विनोद पाल सुरेंद्र गुप्ता अभिमन्यु सक्सेना सरिता सैनी राधा सैनी अनीता सोनी शोभा शुक्ला, सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
