
आज 13 अप्रैल
*बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या को भाजपा ने दीपोत्सव के रूप में मनाया।*
आज महामानव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कानपुर नगर में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर उन पर पुष्पांजलि कर नमन किया गया वह सायंकाल प्रतिमाओं पर दीप जलाकर दीपोत्सव के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में प्रातः 8:00 बजे कंपनी बाग चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा की क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार व जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई की माल्यार्पण किया व उनके चरणों में पुष्पांजलि कर नमन किया । कार्यकर्ता बाबा साहब के अधूरे सपने नरेंद्र मोदी करेंगे पूरे, बाबा साहब अमर रहे के नारों के साथ वातावरण गुंजायमान कर दिया तथा सायंकाल बाबा साहब की प्रतिमा पर सैकड़ो दीप जलाकर उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या को दीपोत्सव के रूप में मनाया। जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने चुन्नीगंज में बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप जलाकर नमन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर संजीव पाठक बाबी, वेणु रंजन भदोरिया, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा अश्विनी गौतम बृजनंदन दुबे प्रशांत त्रिपाठी अंशु ठाकुर मुनेंद्र राजपूत, रामजी गुप्ता परमानंद शुक्ला श्याम कुमार सचिवेंद्र सेंगर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
