आज पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा कल अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा नाना राव पार्क, सरसैया घाट चौराहा, ग्रीन पार्क चौराहा एवं कंपनी बाग चौराहा का भ्रमण कर यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया गया।

महोदय द्वारा पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन प्लान, पैदल आवागमन एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि आयोजन के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी यातायात श्री कपिल देव सिंह मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *