थाना नौबस्ता प्रकरण अपडेट- कुछ स्थानीय पदाधिकारी एक प्रकरण के संबंध में थाना नौबस्ता पर उपस्थित हुए थे, जिनका आरोप था कि एक महिला के उत्पीड़न से संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। इस संबंध में अवगत कराना है कि *माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार संबंधित प्रकरण में सीधे एफआईआर दर्ज करने के स्थान पर प्रार्थना पत्र को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से अग्रिम आदेश प्राप्त होने की प्रक्रिया प्रचलित है।*
उक्त पदाधिकारियों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा दी गई तहरीर में मारपीट से संबंधित धाराएं होने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
साथ ही, संबंधित पुलिस कर्मियों द्वारा आवश्यक संरक्षण न दिए जाने के आरोप के संबंध में जांच उच्चाधिकारी (एडीसीपी) स्तर पर प्रेषित कर दी गई है। परिणाम के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
