नौजवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

कानपुर, युवा मंडल अध्यक्ष मोनोन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में रायपुरवा मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई! मुख्य अतिथि के रूप में सीसामऊ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी उपस्थित हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया पूर्व प्रत्याशी सीसामऊ सुरेश अवस्थी ने तिरंगा लहरा कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा संगीत चौराहे से प्रारंभ होकर आनंद बाग, देवनगर, आचार्य नगर डिप्टी का पड़ाव कारवालो नगर फजलगंज चौराहा जरीब चौकी होते हुए हीरागंज में समापन हुई। युवाओं ने तिरंगा हाथों में लेकर भक्ति गीत गाए। यात्रा में धीरज मोहन पांडे अनिल वर्मा आशु गुप्ता राजन गुप्ता सेक्टर अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी विक्रम पासवान रोहित पासवान शेखर मिश्रा अमित मिश्रा सरोवर गुप्ता प्रमोद सोलंकी मंडल मंत्री अरुण सोनकर विपिन शुक्ला रवि गुप्ता कमल तिवारी विनय त्रिपाठी जितेंद्र कुमार सूरज साहू रवि शंकर दुबे लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *