लखीमपुर खीरी: धारा 144 लागू, अखिलेश और प्रियंका हिरासत में, जानें- अब तक का ताजा घटनाक्रम
Mon, 04 Oct 2021 लखीमपुर खीरी में इस वक्त राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। लगातार बदल रही राजनीतिक सरगर्मी के बीच यहां का राजनीतिक पारा भी बेहद ऊपर हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया गया है। कई जगहों पर इन पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ कई जगहों पर पुलिस की तीखी झड़प भी हुई है। वहीं दूसरी तरफ राकेश टिकैत भी लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं।राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के बाद यूपी के लखीमपुर खीरी में धारा 144 लगा दी गई है। आइये जानें- अब तक क्या हुआ:-
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में निघासन तहसील के तिकुनिया कस्बे में रविवार दोपहर को हुई हिंसा में करीब आठ लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा में मरने वालों में चार किसान और भारतीय जनता पार्टी के चार समर्थक भी शामिल थे। हैं।
यूपी सरकार की घेराबंदी के लिए विपक्षी दलों ने किया है लखीमपुर कूच का एलान
विपक्ष के मंसूबों को नाकामयाब करने में जुटी है यूपी सरकार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को रविवार देर रात उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब वो लखनऊ से लखीमपुर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला।
पुलिस को चकमा देकर लखीमपुर खीरी पहुंचने में कामयाब हुई प्रियंका
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को उस वक्त हाउस अरेस्ट किया गया जब वो लखीमपुर जाने की तैयारी में जुटे थे।
घटनास्थल पर पहुंचने की तैयारी में जुटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर।
आम आदमी पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन का एलान किया है।
चंद्रशेखर आजाद को यूपी पुलिस ने सीतापुर के खैराबाद टोल प्लाजा पर रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया।
