कांग्रेस ने प्रदर्शन कर आरोपी मन्त्री , डीजीपी और डीएम को बर्खास्त करने की मांग की

लखीमपुर खीरी मामले में मामले में जहां पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी है । कानपुर में भी इसका असर देखने को मिला । कानपुर में कांग्रेसियों ने बड़े चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया । शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले हुए प्रदर्शन में जोरदार नारेबाजी कर कार्यकर्ताओ ने अपने गुस्से का इजहार किया । आरोपी मन्त्री , डीजीपी और डीएम को बर्खास्त करने की मांग हुई । कहां गया कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार में शामिल लोग अपराधिक मानसिकता के हैं आंदोलनकारी किसानों की आवाज दबाने के लिए उनकी हत्या कर दी । कांग्रेसियों के मुताबिक इस घटना में जब तक न्याय नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *