गुमटी रेलवे क्रासिंग जाम करने गए सपाइयों को पुलिस ने रोका , किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत का मामला तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है । कई नेताओं के नजरबंद हो जाने के बाद कानपुर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला । सपा विधायक इरफान सोलंकी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुमटी रेलवे क्रासिंग पर जाम लगाने का प्रयास किया । लेकिन मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया । यहां सपाइयों और पुलिस के बीच काफी देर तक झड़प होती रही । आखिरकार पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया । सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि इस सरकार में हत्या होना आम बात हो गई है । लखीमपुर खीरी की घटना निंदनीय है , और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिस प्रकार से नजर बंद करके रखा गया है । वह लोकतंत्र पर हमला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *