फादर ने बांटा 500 को भोजन, 50 को राशन

कानपुर। अडॉप्ट फाउंडेशन ने शुक्रवार को गरीब बस्तियों में करीब 500 लोगों को भोजन के पैकेट दिए। 50 लोगों को राशन की किट भी दी। बर्रा 8 स्थित कच्ची मठिया के बीच रहने वाले गरीब वर्ग के लोगों के बीच सेंट थॉमस चर्च के फादर मेल्विन डिसूजा ने अपने हाथों से भोजन का वितरण किया। संस्था के सचिव मनोज मैकर्टिस ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब परिवारों की हर तरह से मदद करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *