अपराजित सोसाइटी परिवार द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आज दिनांक 12 -06 – l2021 सेवा हेतु राजीव पेट्रोल पम्प तिलक नगर कानपुर मे सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ विशिष्ट अतिथि कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टिकम चन्द्र सेठिया जी एंव समाज सेविका कु अनुष्का चिब, कु अनिका चिब, कुनाल भाटिया, अनमय खेमका, दिवि काया, श्री राजीव कपूर, श्री अनिल चिब और श्री पंकज अरोरा ने श्री गणेश जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके रक्तदान महाशिविर का शुभारंभ किया शुभारंभ करते हुए टीकम चन्द सेठिया ने कहा इस समय शहर में सभी ब्लड बैंक को ब्लड की बहुत अधिक आवश्यकता है ऐसे रक्तदान शिविर द्वारा रक्त जरूरतमंद की कमी को कुछ हद तक पूरा किया जा सकता है इस शिविर के लिए अपराजित सोसाइटी के सदस्य बधाई के पात्र हैं। हमारे रक्तदान शिविर में लगभग 80 यूनिट रक्तदान सदस्यों व समाज से जुड़े अन्य लोगों ने रक्तदान कर इस संकल्प को पूरा किया। आज के शिविर में मुख्य रूप गणेश शंकर विद्यार्थी मैमोरीयल मेडिकल कॉलेज से ने रक्तदान शिविर की व्यवस्था में राजीव कपूर अनिल चिब कि बहुत सहभागिता रही। राजीव कपूर ने बताया कि अपराजित सोसाइटी ने बहुत सेवा के करोना वायरस काल में किये राशंनकित व भोजन पैकेट दवाई आक्सीजन असपतालो में बेड आदि दिए। आज का कार्य सेवा की एक कड़ी है ब्लड डोनेसंन केम्प कार्यक्रम भव्यता से सम्पन्न हुआ|
2021-06-13
