श्री अमिताभ बाजपेई की रुद्र संवाद से वार्ता

समाजवादी पार्टी के यशस्वी विधायक गरीबों की आवाज श्री अमिताभ बाजपेई ने अपने विचारों को प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के विषय में कुछ भी नहीं सोच रही है जब किसान आंदोलन चला तभी सरकार बिल्कुल मौन रही। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल डीजल और सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं सरकार बिल्कुल भी आम आदमियों के बारे में नहीं सोच रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने राम मंदिर निर्माण को लेकर जनता को भावुक किया है। आगे अमिताभ जी कहते हैं कि सरकार सिर्फ अपने घोटालों पर ध्यान दे रही है। श्री अमिताभ बाजपेई ने जनता को यह संदेश दिया है कि जनता ने जैसे पंचायत चुनाव में सरकार बदल दी है वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता पंचायत चुनाव में अच्छे इंसान का चुनाव करें किसी पार्टी का नहीं।अमिताभ जी ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हाथ का खिलौना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरा देश और हमारा कानपुर भी कोरोनावायरस संकट से जूझ रहा है लेकिन सरकार इन सब चीजों में 1 महीने तक इस तरह मौन रही जैसे सरकार है ही नहीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की जमीन जो दो करोड़ की थी 10 मिनट में साढ़े18 करोड़ की हो गई सरकार घोटाले पर घोटाले किए जा रही है और वह जनता के विषय में कुछ भी नहीं सोंच रही है। उन्होंने कहा कि लोग विधायक और सांसद चुने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *