16 जून 2021 कानपुर नगर संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में nagar के प्रसिद्ध समाजसेवी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मी शंकर गुप्ता की तृतीय पुण्यतिथि केनाल रोड प्रिया होटल में मनाई गई
शरबत का वितरण कर एवं गरीबों को कपड़े बांटने का काम किया गया! सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव जी जी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री लक्ष्मी शंकर जी समाज सेवी एवं राजनैतिक सोच के व्यक्ति थे उन्होंने छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव जनता दल से लड़ा वे गरीबों और कमजोरो के रहनुमा थे !
श्री अमिताभ बाजपेयी विधायक ने कहा कि इस तरह के संघर्ष के साथी कम मिलते हैं श्री गुप्ता ने हमेशा समाज को बढ़ाने का कार्य किया और समाज में उनकी काफी प्रतिष्ठा थी !
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता संयोजक विपक्षी मोर्चा ने किया संचालन श्री शमशाद खां ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र शर्मा बीडी राय अंबर त्रिवेदी अभिषेक मोनू गुप्ता मोहम्मद शेरू मनोज गुप्ता रामबाबू गुप्ता संगम साहू दीपक मिश्रा अरुण गुप्ता रईस अहमद दिलशाद amit Gupta आदि प्रमुख थे
श्री मुकेश गुप्ता व अलकेश गुप्ता दोनों पुत्रों ने आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया श्री चिंकी गुप्ता ने कार्यक्रम की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया
