इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा दिनांक 16 जून 2021 को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आई एम ए परिसर परेड कानपुर में किया गया। इस पत्रकार वार्ता को आइए में कानपुर की अध्यक्ष डॉ नीलम मिश्रा, डॉक्टर दिनेश सिंह सचान, सचिव आई एम ए कानपुर एवं डॉ एस के मिश्रा पूर्व अध्यक्ष व चेयरमैन एक्शन कमेटी आई एम ए कानपुर ने संबोधित किया गया तथा बताया कि दिनांक 18 जून 2021 को आर्य में राष्ट्रीय मुख्यालय के आदेश अनुसार 18 जून 2021 को आई एम ए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन दिवस मनाएगा।
आई एम ए कानपुर की अध्यक्ष डॉक्टर नीलम मिश्रा ने आए हुए सभी प्रेस एवं मीडिया साथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) ने योग गुरु बाबा रामदेव के विवादित बयानों एवं कई अन्य जगहों पर डॉक्टरों पर हिंसा की कई घटनाओं के विरोध में 18 जून शुक्रवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन दिवस मनाने का फैसला किया है। आई एम ए मुख्यालय की कार्यकारिणी समिति ने सभी पहलुओं पर विचार करने और डॉक्टरों की चिंता नाराजगी एवं एकजुटता प्रदर्शित करने के तहत यह विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा और योद्धाओं की रक्षा करो के नारे के साथ चिकित्सा पेशे से जुड़े डॉक्टरों एवं कर्मियों पर हमले रोकने की मांग करेगा।
आई एम ए कानपुर की अध्यक्ष डॉक्टर नीलम मिश्रा ने कहा आई एम ए अपने उन सभी 724 योद्धाओं को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपनी शहादत दी है। हमारे डॉक्टर 724 योद्धाओं की जान गवा देने के बावजूद समर्पण भाव से स्वास्थ्य सेवा देते आ रहे हैं और कई डॉक्टर संक्रमित भी हो चुके हैं। योग गुरु रामदेव ने पहले भी तो डॉक्टरों का अपमान किया और अब कह रहे हैं कि डॉक्टर देवदूत है। वह खुद टीका लगवाने की भी बात कर रहे हैं लेकिन हमारे डॉक्टरों के खिलाफ उनके बयान और जबानी हिंसा हम बहुत आहत हुए हैं इसे हम भुला नहीं सकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि टीकाकरण के खिलाफ कोई भी कार्यवाही देश को नुकसान पहुंचाएगी हम उनसे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने देने की अपील करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *