आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए बड़े अभियान की आवश्यकता

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के निर्विरोध नव निर्वाचित अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना पूरा करने के लिए बड़े महा अभियान की आवश्यकता है कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादन, स्वदेशी उपभोग और उपयोग ही है। इसके माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति भी मजबूत होगी तो बेरोजगारी को भी समाप्त किया जा सकेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल शीघ्र सदस्यता अभियान चलाएगा। व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निदान के लिए विभिन्न विभागों से सामंजस्य बनाया जाएगा। कहा कि किसी भी छोटे बड़े व्यापारी, उद्यमी की उपेक्षा और उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विदेशी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के ऑनलाइन कारोबार से स्वदेशी व्यापार को हो रहे खतरे से सावधान करते हुए उन्होंने उनके विरुद्ध आंदोलन किए जाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *