महिला आयोग की मेम्बर ने किया डफरिन अस्पताल का निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर और प्रमिला शुक्ला ने आज जिला महिला अस्पताल डफरिन का निरीक्षण किया । इस दौरान अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया गया । सदस्य पूनम कपूर और प्रमिला शुक्ला ने दवा वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इसके बाद राज्य महिला आयोग के सदस्य ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्य का भी अवलोकन किया । निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां पाए जाने पर चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए । बताया गया कि पिछले एक माह से प्रदेश में अभियान चलाकर सभी महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज कानपुर में भी महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया । आयोग की सदस्या पूनम कपूर के मुताबिक महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है । यह अभियान आगे भी चलता रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *