उन्होंने कोरोना और सरकार के गलत फैसलों के बारे में चैनल को बताया। उन्होंने कहा कि जब सरकार को अस्पताल बनवाने थे तब उन्होंने स्टेडियम बनवाया और जब सरकार को दवा की व्यवस्था करनी थी तब उन्होंने मूर्ति बनवा दी, मंदिर बनवाया और जनता के बारे में कुछ नहीं सोचा और उन्होंने जनता से कहा कि आगे चलकर जनता अच्छे व्यक्तित्व का चुनाव करें जो जनता को अपने परिवार की तरह समझें। सोलंकी जी ने चैनल को भी आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। कोरोना से पीड़ित लोगों के कष्टों को ध्यान में रखते हुए सोलंकी जी ने अपना जन्मदिन ना मनाने का फैसला किया और मानवीय संवेदनाओं से अभिभूत होकर सिर्फ वृक्षारोपड़ कर समाज में पर्यावरण का संदेश दिया। इरफान सोलंकी जी ने अपने निवास स्थल पर वृक्षारोपण किया और उसके बाद जाजमऊ क्षेत्र में व शहर में लगभग 160 पेड़ लगाए। विधायक के साथ में बंटी सेंगर, युसूफ डायमंड पादरी, मोहम्मद फारुख खां, निखिल मैसी, अली शमशाद आदि लोग थे।

2021-06-19
