आज तहारत मंच के तत्वाधान में चमन गंज स्थित मोहम्मद अली पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया चमनगंज मोहम्मद अली पार्क यूं तो बहुत हरा-भरा है लेकिन कुछ दिनों पहले कुछ अराजक तत्वों ने पार्क के एक हिस्से के पेड़ों को उखाड़ कर वहां पर खेल का मैदान बना दिया था। पार्क की देखभाल कर रहे तहारत मंच के कार्यकर्ताओं ने उस स्थान पर पुनः पौधारोपण किया। पौधारोपण का नेतृत्व दादा मियां दरगाह बेकनगंज के सज्जादा नशीन सैय्यद अबुल बरकात नजमी ने किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं इन्हीं से निकलने वाली ऑक्सीजन से हम सांस लेते हैं अगर यह नहीं रहेंगे तो जीवन भी नहीं बचेगा हम जिस तरह अपने बच्चों की देखभाल करते हैं इसी तरह हमें पेड़ों की देखभाल करना चाहिए , वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद प्रिंसिपल मोइनुल इस्लाम ने कहा कि पिछले दिनों करोना की महामारी में ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा कमी नजर आई इससे निपटने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए आज बड़ी मात्रा में जगरूपा , गुड़हल , स्टेनिया जामुन, पकरिया के पौधे लगाए गए इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रिंसिपल मोइनुल इस्लाम , फिरोज खान ( रानू भाई ) अनीस उल हसन नफीस एरोज, तौहीद आलम बरकाती , डॉ इकबाल अख्तर ,बाहर अहमद आदि मौजूद थे

2021-06-20
