कोविड में हुई लोगो की मृत्यु की आत्मा की शांति के लिए गंगा दशहरा के पर्व अवसर पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में परमट आनंदेश्वर मन्दिर पर हुई गंगा आरती।
कानपुर 20 जून
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर आज परमट गंगा घाट पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में गंगा आरती संपन्न हुई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि आज के ही दिन राजा भगीरथ ने अपनी कठोर तपस्या के बल पर मां गंगा को पृथ्वी पर लाए थे राजा भगीरथ के 60000 पूर्वजों का उद्धार करने के लिए राजा भगीरथ ने सबसे पहले सृष्टि के रचयिता परम पिता ब्रह्मा जी की तपस्या की भगीरथ की तपस्या से खुश होकर ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से गंगा जी को छोड़ने के पहले राजा भगीरथ से कहा कि मां गंगा का बैग इतना तेज है कि इसको कोई संभाल नहीं पाएगा और वाह पूरी दुनिया को बहा ले जाएंगी इसके लिए आपको शिव जी की तपस्या करनी होगी शिवजी के प्रसन्न होने पर वही गंगा जी के तेज वेग को संभाल सकते हैं इसके बाद राजा भगीरथ ने शिवजी की तपस्या कर उनको प्रसन्न किया इसके बाद ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से गंगा जी को मुक्त किया भगवान शिव ने गंगा के वेग को अपनी जटाओं में लपेट लिया और अपनी जटा के एक बाल को नितोड़ा तब जाकर गंगा जी का पृथ्वी पर अवतरण हुआ।
डॉ इमरान ने आगे बताया कि गंगा का पृथ्वी पर अवतरण मनुष्यों के सभी पापों का नाश करने के लिए हुआ है मां गंगा की गोद में एक बार डुबकी लगाने से मनुष्यों के सभी पाप धुल जाते हैं लेकिन आज भाजपा ने मां गंगा की सफाई के नाम पर हजारों करोड़ रुपए का घोटाला करके मां गंगा को स्वच्छ नहीं कर पाए गंगा सफाई के नाम पर भाजपा के मंत्रियों ने घोटाला करके अपनी तो तिजोरी जरूर भर ली गंगा मैया करे पुकार बंद करो नाले की धार आज गंगा मैया का जल इतना दूषित हो गया है कि मनुष्य गंगा जल से आचमन भी नहीं कर सकता है आज गंगा मैया अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है गंगा दशहरा पर गंगा जी में भी स्नान करने का बहुत महत्व है गगा स्नान के उपरांत मनुष्य को दान पुन अवश्य करना चाहिए इससे मनुष्य को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
आरती में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर सुभाष द्विवेदी अजय यादव अज्जु टिल्लू जायसवाल निखिल यादव उदय द्विवेदी श्रेष्ठ गुप्ता पंकज गुप्ता आसिफ कादरी अर्पित त्रिवेदी अनिल मिश्रा आबिद हसन अजय श्रीवास्तव मुनाफुद्दीन मालू गुप्ता पुण्य जैन गौरव बाजपेई आलोक यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
