उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण श्री अरविंद सिंह ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के दिए निर्देश
उपाध्यक्ष महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज चकेरी स्थित पार्क के मध्य सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया
उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण श्री अरविन्द सिंह द्वारा कानपुर नगर में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे निर्माणों पर अथवा प्राधिकरण की भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण, विशेष तौर से ऐसे निर्माण जहां कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कराया जा रहा है या जहां पर बेसमेन्ट अथवा बहुमंजिली इमारतों का प्राविधान किया गया है, वहां पर सूक्ष्मता से परीक्षण कर यदि कहीं कोई मानक के अनुरूप विचलन हो तो उसे तत्काल उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत सील/ध्वस्तीकरण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उपाध्यक्ष, श्री अरविन्द सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्रवर्तन प्रभारी द्वारा कानपुर नगर के विभिन्न सीमाओं के अन्र्तगत हो रहे अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मानचित्र के विपरीत किये गये अनाधिकृत निर्माण एवं अवैध कब्जे के विरूद्ध आज दिनांक 25.10.2021 को अधीक्षण अभियन्ता प्रवर्तन (जोन-1) श्री ए0 के0 सिंह सिंह के नेतृत्व में कानपुर-प्रयागराज, एन0एच0ए0आई0 मार्ग एवं कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा चकेरी में निर्मित पार्क के मध्य सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान सहायक अभियन्ता श्री एस0डी0 तिवारी, अवर अभियन्ता श्री अरविन्द उपाध्याय सहित प्राधिकरण के प्रवर्तन विभाग की टीम मय क्षेत्रीय पुलिसबल के साथ उपस्थित रहे।
उक्त के अतिरिक्त उपाध्यक्ष महोदय द्वारा सभी प्रवर्तन प्रभारियों को इस आशय के साथ कि निर्देश दिये गये है कि कानपुर विकास क्षेत्र की सीमा के अन्तर्गत बिना कानपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा मानचित्र स्वीकृत कराये, किये जा रहे निर्माण कार्य अथवा बिक्रीत किये जा रहे भूखण्ड पर अंकुश लगाया जाये जिससे कि आमजनमानस को किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व मानचित्र स्वीकृत अवश्य कराये।

