सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर को पकड़ा

कानपुर देहात में अकबरपुर के कन्हैया नगर में सोलर पैनल व अन्य सामान चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अकबरपुर पुलिस ने फुटेज की मदद से एक चोर को धर दबोचा है। वहीं उसके साथी की तलाश की जा रही है।

कन्हैयानगर निवासी किसान बाबूराम के घर से सोलर पैनल, बैट्री समेत अन्य सामान की चोरी सात नवंबर को हुई थी। उनके घर में बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसमें दोनों चोर कैद हो गए। फुटेज के आधार पर एक चोर की शिनाख्त गांव के ही मनोज राजपूत के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव के बाहर से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उसे जेल भेजा गया है। दूसरे चोर की तलाश में टीम लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *