रूरा से इलाज कराकर लौट रहे बाइक सवार मां बेटे को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे महिला की जान चली गई जबकि बेटा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
अलावलपुर गांव निवासी मजदूर हरिराम की 52 वर्षीय पत्नी राम जानकी कई दिनों से बुखार पीड़ित चल रहीं थीं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रूरा कस्बे में निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराकर बाइक से पुत्र मंगल के साथ घर लौट रहीं थीं। रास्ते में खुमानपुरवा गांव के सामने पीछे से बिल्डिग मैटेरियल लदे ट्रैक्टर के चालक ने लापर वाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरी महिला के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया और उनकी जान चली गई। वहीं पुत्र मंगल घायल हो गया। गांव से आए प्रधान विवेक पाल ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ अनिल कुमार, सिठमरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार सिंह के पहुंचे। एसओ ने बताया कि चालक फरार हो गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।
