करेन्ट लगने से मौत हो गई

पुखरायां । बरौर थाना क्षेत्र के मीनापुर में मंगलवार दोपहर को करेन्ट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी है ।
बरौर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी , चरण सिंह ने बताया कि उनके पिता रामशंकर 75 वर्ष अपने खेतों में काम करके वापस अपने घर आए हुए थे , लेट कर फर्राटे पंखे का प्लग बोर्ड में लगाने लगे , उसी समय बोर्ड अचानक निकल कर ऊपर गिर गया , और करेन्ट लगने से मौत हो गई । उनकी पत्नी राजेश्वरी घर के बाहर काम कर रही थी । गिरने की आवाज सुनकर घर के अन्दर आई देखा , तबतक उनकी मौत हो चुकी थीं । उनके परिवार में दो पुत्र मान सिंह 45 वर्ष और चरण सिंह 40 वर्ष दोनो लोग अलग अलग परिवार सहित मकानों में रहते हैं। जबकि पति औऱ पत्नी अलग मकान में रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *