महिला जन सुनवाई में आज महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के 22 मामले प्राप्त हुये।

कानपुर नगर, दिनांक 22 जून, 2021
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती पूनम कपूर एवं श्री रंजन शुक्ला ने आज वन स्टाफ सेन्टर गोल चैराहा में महिलाओं से संबंंिधत घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न व अन्य समस्याओं की जन सुनवाई की। महिला जन सुनवाई में आज महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के 22 मामले प्राप्त हुये। उन्होंने पीड़ित महिलाओ से एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुनते हुये पीड़ित पक्ष के अलावा दूसरे पक्ष को भी बुलाकर उनके प्रकरणों को गम्भीरता से सुना एवं प्रकरणों के निस्तारण किये जाने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कोविड के दौरान लंबित प्रकरणों की सुनवायी करते हुये जांच कराकर ऐसे प्रकरणो में शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुये कहा कि वह अपने अधिकारों के साथ ही अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें एवं कार्यो को पूर्ण रुप से निर्वहन करना सुनिश्चित करें, जिससे कि आपसी मतभेद व लड़ाई झगड़े न हों और परिवार बिखरने से बच सके। उन्होंने कहा कि महिलायें कोविड संक्रमण के बचाव हेतु आवश्यक रुप से टीकाकरण करायें और अपने साथ के लोगो को भी जागरुक करें।
जन सुनवाई मे उन्होंने साकेत नगर निवासी सुश्री वर्षा सक्सेना के द्वारा पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्यवाही न होने की शिकातय पर संबंधित पुलिस अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। दादा नगर निवासिनी श्रीमती अमिता ने ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग किये जाने व मारपीट करने की शिकायत पर महिला थाना अध्यक्ष को प्रकरण में निष्पक्ष रुप से जांच कर पीड़ित करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त श्रीमती प्रभा शर्मा व छविराम के द्वारा कुलवन्ती अस्पताल में कोविड के दौरान उनके पति तथा छविराम के छोटे भाई की इलाज में अधिक धनराशि वसूल करने की शिकायत पर किदवई नगर थाने में जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीड़ित पक्ष के लोगो को शीघ्र राहत दिये जाने के भी निर्देश दिये।
जन सुनवाई में ए0सी0पी0 श्री शिवा जी, डी0सी0पी श्रीमती रवीना त्यागी, श्रीमती अंकिता निगम, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता सहित संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *