कानपुर नगर l आज माननीय मुख्य मंत्री जी को संबोधित ज्ञापन श्रीमान मंडल आयुक्त श्री राज शेखर जी के निवास पर दिया गया उनके निजी सहायक श्री देवेश द्विवेदी जी ने ज्ञापन प्राप्त किया इसके पश्चात श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम बीबी जीपीएस मूर्ति एवं एडीसीपी पश्चिम श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव जी को कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप पांडेय एवं वरिष्ठ व्यापारी सेवक कपिल सब्बरवाल के नेतृत्व में सौपा गया ।
जिसके माध्यम से मांग
की गई कि मेट्रो स्टेशन का नाम प्राइवेट एस पी एम हॉस्पिटल से हटा कर बगिया अथवा आवास विकास स्टेशन किया जाय । अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही इसमें मेट्रो के अधिकारियों से और वरिष्ठ अधिकारियों से पत्राचार करके इस समस्या का निस्तारण करने को कहा जाएगा।
इस अवसर पर साथ मे सूबेदार मेजर ॐ सिंह भदौरिया जी रमन द्विवेदी श्रीकांत सविता मौजूद रहे।
2021-12-21
