जिलाधिकारी अपडेट 4 जनवरी 2021 कानपुर नगर । जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में किए जा रहे वैक्सीनेशन के कार्यो की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर को निर्देशित करते हुए कहा कि 10 जनवरी से जनपद में समस्त फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर वैक्सीनेशन डोज लगाया जाना है, इसके लिए समस्त फ्रंटलाइन वर्करों की सूची तैयार करने हेतु संबंधित विभागाध्यक्ष से सूची लेने हेतु पत्राचार करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक दशा में 8 जनवरी तक सूची उन्हें प्राप्त हो जाए । प्राप्त सूची के अनुसार on site वैक्सीनेशन कैंप या पूर्व में निर्धारित वैक्सीनेशन सेंटरो पर बूस्टर वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन किया जा सके।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बूस्टर बेस्ट वैक्सीनेशन फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाया जाएगा जिनकी दोनों डोज लगने के 39 सप्ताह पूर्ण हो चुके हो, उन्हीं फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन 15 से 18 वर्ष की आयु वाले छात्र/छात्राओं का वैक्सीनेशन जिनको जिस दिन वे वैक्सीनेशन लगवाएं उसके अगले दिन छात्र को अवकाश दिया जाए । उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक आईसीएससी सीबीएससी समस्त स्कूल प्रत्येक स्थिति में 7 जनवरी तक अपने यहां पढ़ने वाले 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं की सूची उन्हें उपलब्ध करवा दे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

2022-01-05
