बसपा प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ किया जनसंपर्क

रसूलाबाद कानपुर देहात। विधानसभा रसूलाबाद से बसपा की प्रत्याशी सीमा शंखवार ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दर्जनों ग्रामों का जनसंपर्क किया तिस्ती बरिगौं पलियावास खेड़ा भीतरगांव आदि भ्रमण कर मांगे वोट तो वहीं बसपा को छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में पुना वापसी करवाने को लेकर जोरदार मुहिम चला रखी है इसी कड़ी में उन्होंने आज राम प्रकाश संखवार को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल करवा कर उनको पार्टी की सदस्यता दिलवाकर इस अभियान में उन्होंने नैला के निवासी उपेंद्र यादव को पार्टी में शामिल करवा कर इस विधानसभा से चुनाव को त्रिकोणी समीकरणों में बदलने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोश भर दिया है

बताते चलें कि भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए राम प्रकाश संखवार को बीते वर्ष भाजपा ने नगर पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाया था जो भाजपा के क्षेत्रीय विधायक निर्मला संखवार के अति करीबी व्यक्तियों में भी गिने जाते हैं पार्टी पूर्व विधानसभा प्रभारी श्यामसुंदर गौतम ने बताया कि राम प्रकाश के पार्टी में पुनः आने से इस विधानसभा बसपा और मजबूत हुई है और हम बहन मायावती जी की जनकल्याणकारी नीतियों के बलबूते पर रसूलाबाद की जनता का सीमा संखवार को आशीर्वाद मिलेगा।

इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी अतहर खान भुट्टो अजय पाल विधानसभा अध्यक्ष दिलीप संखवार शैलेंद्र पांडे गोल्डन संखवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *