213 सीसामऊ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री सलिल विशनोई ने अपना आज का जनसम्पर्क रतन लोक अपार्टमेंट, कालपी रोड, दर्शनपुरवा से शुरू किया। यहां अपार्टमेंट के निवासियों ने श्री विश्नोई का स्वागत किया और उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत श्री सलिल विश्नोई ने सीसामऊ बाजार, 80 फिट रोड, रामबाग, वर्मा सेल, फजलगंज व जवाहर नगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। सीसामऊ से भाजपा प्रत्याशी श्री सलिल विश्नोई ने वाल्मीकि सम्मेलन, ब्राह्मण सभा की बैठक, कमला क्लब के वाचन वार्ड, बेनझाबर व आचार्य नगर में समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठकों में भी भाग लिया। सभी ने एकमत होकर कहा कि वो मोदी-योगी की सरकारों के द्वारा किए गए कार्यों से संतुष्ट हैं और इस बार भाजपा से सीसामऊ विधानसभा प्रत्याशी श्री सलिल विश्नोई को ही वोट देंगे। इन सभी ने यह भी आश्वासन दिया की वो अपने समाज के लोगों को भी श्री विश्नोई के समर्थन में वोट देंगे के लिए अनुरोध करेंगे।
इस अवसर पर श्री सलिल विशनोई ने अपने संबोधनों में कहा कि मैं आया नहीं हूं, मुझे मां गंगा ने बुलाया है। सीसामऊ के नाले के प्रदूषण की वजह से क्षेत्र का नाम बदनाम होता है। नाले के कारण शहर का मान बढ़ाने वाली गंगा नदी प्रदूषित होती है। इसके समाधान के लिए सपा सरकार और सीसामऊ से उनके विधायक ने कभी कुछ नहीं किया। केंद्र की मोदी सरकार ने आते ही सबसे पहले माँ गंगा को निर्मल बनाने के लिए अभियान शुरू किया। लेकिन इसका लाभ सीसामऊ विधानसभा सहित पूरे उत्तर प्रदेश को बहुत कम मिल सका। जब 2017 में उत्तर प्रदेश के अंदर योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आई, तो इस पर तेजी से काम शुरू हुआ। अभी भी सीसामऊ नाले की समस्या का समाधान पूरी तरह से नहीं हुआ है। मैं विधायक बनने के बाद सबसे पहले इस समस्या का समाधान निकलवाने के लिए प्रयास करूंगा। मुझे लगता है कि माँ गंगा में मेरी आस्था के कारण ही इस बार मुझे सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से मेरी पार्टी भाजपा ने टिकट दिया है, जिससे मैं इस कार्य को कराने का माध्यम बन सकूँ।
उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी, महेंद्र शुक्ला (दद्दा), आशुमेन्द्र प्रताप सिंह, शर्मिला सिंह, सूरज जयसवाल, महेंद्र सोनी, राजेश गुप्ता, ज्योति सक्सेना, अरुण समुद्रे, प्रेम मोहन शुक्ला, महेश मिश्रा, अभय शंकर दुबे, सुबोध तिवारी, विकास नाहर, वीरबल सिंह, सूरज साहू, प्रवीण गौतम, संतोष निगम, सूरज साहू आदि उपस्थित रहे ।
2022-02-06
