जुही लाल कालोनी से निकला जुलूस चिश्तिया हैदरी, दिया इंसानियत व सद्भावना का पैगाम

उत्तर प्रदेश तन्जीम चिश्तिया हैदरी सद्भावना मानवता संदेश समिति के ज़ेरे कयादत व शेखुल हदीस हज़रत मौलाना मुफ्ती क़ाजिम रज़ा खान ओवैसी साहब की जेरे सरपरस्ती मदरसा तालि मुल कुरान अहले सुन्नत 22 ब्लॉक जुही लाल कालोनी से मुल्क में हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक ख्वाजा गरीब नवाज़ के 810 वें उर्स मुबारक व जन्मदिवस तथा मानवता को समर्पित दमाद ए रसूल मौला ए क़ायनात शेरे खुदा हजरत अली रजि. की यौम-ए-विलादत (जन्मोत्सव) 1422 वीं जयंती के मुबारक मौके पर जुलूस चिश्तिया हैदरी निकाला गया।
मुल्क मे सदभाव आपसी सौहार्द व इंसानियत भाईचारा का पैगाम शहर से सूबे व मुल्क मे आम करने के मकसद से जुलूस चिशतिया हैदरी निकला जाता है। पूरे जुलूस मे नारे तकबीर-अल्लाहु अकबर, हिंदुस्तान जिंदाबाद, आंतकवाद मुर्दाबाद, नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो, ख्वाजा का हिन्दोस्तां जिन्दाबाद, या अली, अल मदद, नारे हैदरी या अली की सदाये गूँजती रहीं।
जुलूस का संचालन बानी जुलूस सदर तन्जीम मोहम्मद इमरान खान छंगा पठान ने किया। कुली बाजार मस्जिद के ईमाम हाफ़िज़ व कारी मोहम्मद नदीम साहब ने जुलूस का नेतृत्व किया। जुलूस 22 ब्लाक मदरसे से उठकर विभिन्न मार्गो जूही लाल कॉलोनी, पीली कॉलोनी, हरी कॉलोनी, सफेद कॉलोनी, साकेत नगर और उस्मानपुर कॉलोनी की गलियों से घूमता हुआ उस्मान ईदगाह में देर रात दुआ के बाद समाप्त हुआ। मुफ्ती क़ाजिम रज़ा खान ओवैसी साहब ने दुआ में मुल्क की तरक्की कामयाबी खुशहाली की दुआ के साथ तीसरे विश्व युद्ध से बचाव व यूक्रेन मे फँसे भारतीयों की सलामती के साथ वापसी के लिए दुआ की गयी। जुलूस जोहर की नमाज़ अदा करने के बाद शुरू हुआ जुलूस के दौरान रोड पर असर की नमाज़ अदा की गयी तथा देर रात वाली नमाज़ उस्मानपुर में अदा की गयी।
जुलूस का रास्तों मे तंज़ीमो ने कैम्प लगाकर फूल की पंखुड़ियों, फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया। कैम्पों व जुलूस मे सभी मज़हबों के लोग शामिल हुए व जुलूस के रास्तों मे शर्बत पानी व लंगर वितरण किया जा रहा था।
इस दौरान जुलूस में मुख्य रूप से तन्जीम अध्यक्ष व बानी जुलूस मोहम्मद इमरान खान, छंगा पठान द्वारा मुफ्ती काजिम रजा खान ओवैसी, जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, हाफिज व कारी नदीम को सम्मानित किया गया।
जुलूस में हयात ज़फर हाशमी, निशान ए पैक कासिद ए हुसैन के खलिफ़ा हाफिज कफील हुसैन खान साहब, हाफिज़ सैय्यद मोहम्मद फैसल जाफरी, हाफिज़ आसिफ रजा अजहरी, हाफिज़ जलालउद्दीन, कफील अहमद, हाफिज़ करीम, इम्तियाज अहमद, खलीक अहमद, मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद आकिब, हफीज भाई, इशहाक भाई, फिरोज इरफान रसूल, इजहार आलम बरकाती, जाकिर हुसैन खान नग्गन, दिलशाद चिश्ती, नाजिस हुसैन, इनायत अली खान, मुन्ना जादे, मुन्ना काके, नफीस उल्लाह सिद्दीकी, शमशाद अहमद, अकील, अब्दुल रहमान, अब्दुल रज्जाक, शकील अब्बा, रौनक अली अंसारी, अयाज़ काज़ी, मोहम्मद ईशान, अफसार खान, शहनावाज अन्सारी, इरफान बरकाती, दिलशाद चिश्ती, युसुफ मन्सूरी, हामिद खान, सलमान कुरैशी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *