स्व0 पंडित शिव कुमार त्रिवेदी की पुण्यतिथि पर हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन

कानपुर-समर्पण संस्था के संस्थापक स्वर्गीय पंडित शिव कुमार त्रिवेदी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन कानपुर गल्ला संघ भवन में किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता कानपुर किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश बाजपेई ने किया।काव्य गोष्ठी में स्व0 पंडित शिव कुमार त्रिवेदी को श्रोताओ ने अपने अपने शब्दों से श्रद्धांजलि अर्पित की।इसमें कविवर श्री अशोक शास्त्री ने अपनी पंक्तियों को पढ़कर सुनाया,ठंडा खाती गाय देखकर,
टूटे कप में चाय देखकर,ऋण में जाति आय देखकर,मजदूरों की हाय देखकर,झूठ और अन्याय देखकर,घर गया था शहर से भागा,
कवि राजकुमार सचान द्वारा,
हम जीने की कला जानते हैं,
तभी तो सिर्फ पत्नी का कहा मानते हैं,
हमारी शादी एक ऐसी आदर्श सफल शादी है,
जहां पत्नी को भोकने की खुली आजादी है,
डॉ मनमोहन सिंह ने प्रेम सद्भावना स्नेही की फसल बोया, जाने कैसे नीम का करेला हुआ आदमी।राजनीति धुले जल में धुला है जितना ही,उतना ही और मटमैला हुआ आदमी।सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये।
रामेश्वर गुप्ता लाला भैया, राजेश गुप्ता पप्पू, अनिल बाजपाई, रोशनलाल अरोड़ा, शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू भैया, दिनेश मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, सौरभ त्रिवेदी, अभिषेक गुप्ता मोनू, संस्था के अध्यक्ष अजय शर्मा, मनोज गुप्ता, संदीप गुप्ता, गौरव त्रिवेदी, विशाल अग्रवाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।अंत में सभी सज्जनों का संस्था के महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने धन्यवाद देकर काव्य गोष्ठी का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *