जुही लाल कालोनी से निकला जुलूस चिश्तिया हैदरी

दिया इंसानियत व सद्भावना का पैगाम

कानपुर, उत्तर प्रदेश तन्जीम चिश्तिया हैदरी सद्भावना मानवता संदेश समिति के ज़ेरे कयादत व शेखुल हदीस हज़रत मौलाना मुफ्ती क़ाजिम रज़ा खान ओवैसी साहब की जेरे सरपरस्ती मदरसा तालिमुल कुरान अहले सुन्नत 22 ब्लॉक जुही लाल कालोनी से मुल्क में हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक ख्वाजा गरीब नवाज़ के 810 वें उर्स मुबारक व जन्मदिवस तथा मानवता को समर्पित दमाद ए रसूल मौला ए क़ायनात शेरे खुदा हजरत अली रजि. की यौम-ए-विलादत (जन्मोत्सव) 1422 वीं जयंती के मुबारक मौके पर जुलूस चिश्तिया हैदरी निकाला गया।
जुलूस 22 ब्लाक मदरसे से उठकर विभिन्न मार्गो जूही लाल कॉलोनी, पीली कॉलोनी, हरी कॉलोनी, सफेद कॉलोनी, साकेत नगर और उस्मानपुर कॉलोनी की गलियों से घूमता हुआ उस्मान ईदगाह में देर रात दुआ के बाद समाप्त हुआ।

इस दौरान जुलूस में मुख्य रूप से तन्जीम अध्यक्ष व बानी जुलूस मोहम्मद इमरान खान, छंगा पठान, मुफ्ती काजिम रजा खान ओवैसी साहब, हाफिज व कारी नदीम साहब, निशान ए पैक कासिद ए हुसैन के खलिफ़ा हाफिज कफील हुसैन खान साहब, हाफिज़ सैय्यद मोहम्मद फैसल जाफरी, हाफिज़ आसिफ रजा अजहरी, हाफिज़ जलालउद्दीन, जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, कफील अहमद, सलमान कुरैशी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *