औरैया में तस्करी के लिये ले जाए जा रहे 709 जिंदा कछुए बरामद, एक गिरफ्तार

औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव कीरतपुर में मंगलवार देर रात लगभग पौने 11 बजे पुलिस ने एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 709 जिंदा कछुए बरामद किए गए हैं। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कीरतपुर में तस्कर की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। एक युवक को कछुओं की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि आरोपित सूरज पुत्र बाबू है। बरामद हुए कछुए की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी कोमल सिंह सूचना के आधार पर पहुंचे थे। जांच में सामने आया कि आरोपित कछुआ तस्कर है। उससे पूछताछ कर उसके गिरोह के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *