टेबलेट और स्मार्टफोन बांटने का अवसर मिलना,अपने आप में सौभाग्य

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की असीम अनुकम्पा से
जिस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी,उसी विद्यालय में अपने जूनियर साथी छात्र छात्राओं (भाइयों – बहनों)को टेबलेट और स्मार्टफोन बांटने का अवसर मिलना,अपने आप में सौभाग्य है।
सभी गुरुजनों को एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारी गणों को भी प्रणाम करने का अनोखा अवसर प्राप्त हुआ।
आज,डीबीएस कॉलेज कानपुर में, टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम रखा गया
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्मार्टफोन/टेबलेट योजना से विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्मार्टफोन/टेबलेट से बच्चों की पढ़ाई और अतिरिक्त जानकारियां आसानी से ग्रहण कर ले रहे हैं और इस कॉलेज में आगे आने वाले बच्चों को योजना के प्रति प्रेरित भी कर रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्रा,सचिव गौरवेंद्र स्वरूप, नोडल अधिकारी डॉक्टर के के श्रीवास्तव, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *