एक और केंद्र व राज्य सरकार किसानों के लिए करोड़ों रूपये खर्च करती नजर आ रही है पर कहीं ना कहीं करोड़ों अरबों रुपए के योजनाओं पर पलीता लगाते वे संबंधित अधिकारी नजर आ रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश किसानों को किसी भी प्रकार की नहीं होनी चाहिए दिक्कत जनपद कानपुर के तहसील बिल्हौर कस्बा मकनपुर के पास सें निकली ईशन नदी में कई महीनों से ना पानी होने के कारण पशुओ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतनी तड़के की धूप में नदी में पानी ना होने के कारण किसानों को काफी दिक्कत हो रही हैं। किसान रमेश ने बाताया कि पानी ना होने से हजारों बीघा खेतो की सिंचाई नदी के पानी से होती है अब नदी में पानी ना होने से सिंचाई बहुत महंगी और शामय पर नहीँ हो पा रही है कई बीघा जमीन सूखने की कगार पर आगई है।समय पर पानी भी नहीं मिल पा रहा है जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है l
2022-04-16
