अभिनेता वरुण धवन को बिना हेलमेट गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया

कानपुर में अभिनेता वरुण धवन को बिना हेलमेट गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया। बिना हेलमेट के तस्वीर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन पर चालानी कार्रवाई कर दी। आपको बता दें कि बुधवार को उन्होंने पी रोड बाजार की सड़कों पर अपनी बुलट दौड़ाई, तो गुरुवार को कैंट व डिप्टी पड़ाव में शूटिंग की। उनके फैंस भी एक्टर की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर आ गए। शूटिंग के दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। यही नहीं, शूटिंग के दौरान जो बुलेट इस्तेमाल की उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। उनका बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। बिन हेलमेट गाड़ी चलाने के मामले में वरुण धवन का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया है। फर्जी नंबर प्लेट लगे होने के मामले पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस द्वारा वरुण को नोटिस भेजने की तैयारी भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *