यातायात निदेशालय के निर्देश पर चला सघन चेकिंग अभियान

कानपुर यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार यातायात विभाग ने सीट बेल्ट और हेलमेट का महाचेकिंग अभियान चलाया कईयों के चालान काटे गए तो कुछ को हिदायत दे कर छोड़ा गया

कानपुर-यातायात विभाग ने कानपुर नगर के सभी चौराहों पर महा वाहन चेकिंग अभियान चलाया साथ ही वाहन चालकों को यातायात के नियमो को समझाते हुए उसका पालन करने की हिदायत दी वाहन चेकिंग अभियान जरीब चौकी, कोका कोला चौराहा, विजय नगर, टाटमिल, अफीम कोठी, नौबस्ता, बारादेवी समेत पूरे कानपुर में चलाया गया यातायात को दुरस्त करने व जाम मुक्त शहर बनाने के लिए यातायात पुलिस सड़को पर उतरी और बृहद वाहन चेकिंग अभियान चलाया दोपहिया, चौपहिया वाहनों के कागज़ चेक , हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग बताए साथ ही मानक विहीन गाड़ियों का चालान भी किया जरीब चौकी चौराहे पर चेकिंग कर रहे टीएसआई विनोद कुमार ने कई वाहन चालकों को रोक कर उनके पेपर चेक किये और युवा वर्ग को यातायात नियमो की जानकारी देते हुए उसका अक्षरत: पालन करने को कहा उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी तभी आम जनता के सहयोग से हम यातायात में काफी सुधार ला सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *