स्व०पुनीत निगम जी की पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

कानपुर : पत्रकारों के लिए एक नया मुकाम बनाने वाले पुनीत निगम जी का स्वर्गवास बीते वर्ष 17 अप्रैल 2021 में हो गया था जिसके बाद उनकी याद में 1 वर्ष बीतने के बाद रविवार 17 अप्रैल 2022 को उन्हीं के सिद्धांतों पर चलने वाले समस्त पत्रकारों ने मिलकर उनकी पुण्यतिथि पर शरबत वितरण का कार्यक्रम रखा और समस्त पत्रकारों ने मिलकर सर्वप्रथम स्वर्गीय पुनीत निगम जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । सभा को संबोधित करते हुए आईरा प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष एसपी विनायक ने बताया की जिस तरह स्वर्गी पुनीत निगम जी पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करते थे उसी तरह हम सभी लोग सदैव पत्रकार हितों में संघर्ष करते रहेंगे और सदैव पत्रकारों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे । वही आईरा प्रेस क्लब के जिला महामंत्री ने स्वर्गीय पुनीत निगम जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको याद किया और सभी को बताया कि जिस तरह पुनीत निगम जी अपने मार्गदर्शन में हम सभी पत्रकारों को उन्नति की ओर आगे बढ़ाते थे । उसी तरह आज उनके जाने के बाद हम सभी पत्रकार साथी उनके विचारधारा और उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाते रहेंगे। स्वर्गीय पुनीत निगम जी की पुण्यतिथि पर कई वरिष्ठ पत्रकारों ने पहुंच कर पुनीत निगम जी को श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों पर चलने की बात कही इस कार्यक्रम में बड़ी तादात में रोजे की हालत में भी पत्रकारों ने शरबत वितरण किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *