निरालानगर रेलवे ग्राउंड में माहौल पूरी तरह से राममय नजर आया

निरालानगर रेलवे ग्राउंड में माहौल पूरी तरह से राममय नजर आया. सूर्यदेव की मद्धिम पड़ती किरणों के बीच राम नाम का जयनाद पूरे वातावरण को गुंजायमान करता नजर आया. ढोल, नगाड़ों के बीच पुष्पक विमान पर प्रभुश्री राम के रूप से सजे 6000 स्वरूपों को बैठाया गया, तो हर कोई इस दृश्य को अपलक निहारता हुआ नजर आया.
निरालानगर रेलवे मैदान में विश्व हिंदु परिषद रामोत्सव मना रहा है. इसको लेकर उत्साह तो सुबह से ही नजर आया लेकिन शाम होते होते यह उत्साह चरम पर पहुंच गया. कानपुर प्रांत के 21 जिलों से आए छह हजार से अधिक बच्चे प्रभु श्री राम के स्वरूप को धरकर पूरी तरह से उत्साहित नजर आये. जब इन्हें पुष्पक विमान में बैठाया गया, तो यह क्षण भी अलौलिक नजर आया. केवल प्रभु राम ही नहीं बल्कि एक हजार से अधिक बच्चे हनुमान जी के स्वरूप में पहुंचे. यहां सबसे ज्यादा आकर्षण पुष्पक विमान का दिखा.
यह पुष्पक विमान 100 मीटर लंबा 300 मीटर चौड़ा और 24 फीट ऊंचा रहा. हर कोई अपने मोबाइल से इस पुष्पक विमान की फोटो लेने मं लगा रहा. इस दौरान आसमान से पुष्पवर्षा भी की गई. वाद्ययंत्रों से शिवगर्जना हुई तो प्रभु श्री राम का जयनाद पूरे वातावरण को राममय करता हुआ नजर आया. यहां पर आए संघ के पूर्व सह कार्यवाह भैया जी जोशी ने कहा ने कहा कि कल हमने हनुमान जयंती मनाई कुछ दिनों पूर्व राम नवमी मनाई थी. भगवान राम एक भाई, एक बेटे और एक पति के तौर पर जाने जाते हैं.
राम के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भी जुड़ा है. राम के चरित्र से समाज में माहौल बन रहा है. बहुत जल्द कई सदियों बाद यह पीढ़ी राम मंदिर में दर्शन शुरू होंगे. आज देश में राम राज्य की आदर्श व्यवस्था साकार करने की कोशिश है. यहां पर
विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, साध्वी ऋतम्भरा भी मौजूद रहीं. इसके अलावा रामोत्सव में प्रभु राम के जीवन से जुड़ी जीवंत झांकी खास आकर्षण का केंद्र रहीं. अयोध्या से लाया गया रामलला का प्रसाद वितरण किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *