कैमरे में कैद इन पुलिसकर्मियों का कब काटेंगे चालान…?

कमिश्नर सहाब …अभिनेता वरुण धवन का तो कानपुर में चालान काट दिया अब कैमरे में कैद इन पुलिसकर्मियों का कब काटेंगे चालान…?

 

कानपुर : इन दिनों अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी ‘बवाल’ फिल्म की शूटिंग करने के लिए कानपुर स्थित पी रोड पर बुलेट चलाते नजर आए जोकि कानपुर प्रशासन को रास नहीं आया जबकि यूनिट ने पूरी तरह से परमिशन लेने के बाद यह शूटिंग प्रारंभ की थी बावजूद इसके पुलिस ने अभिनेता वरुण धवन का पहले तो हेलमेट ना लगाने का चालान काट दिया बाद में 1 अन्य चालान फर्जी नंबर प्लेट लगी होने का काट दिया गया जिसके बाद यह खबर मीडिया में आग की तरह फैल गई जिसके बाद वरुण धवन के फैंस का इस खबर के बाद काफी दिल टूटा नजर आ रहा है, उनके हिसाब से जब किसी फिल्म की शूटिंग होती है तो यूनिट पहले परमिशन लेती है और इस तरह के फिल्मों में कई सीन होते हैं जो कि बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात करना फिल्माए जाते हैं जोकि सुनसान सड़कों पर विशेषज्ञों की निगरानी में फिल्म यूनिट द्वारा शूट किया जाता है । बावजूद इसके कानपुर कमिश्नर पुलिस का इस तरह से अभिनेता का चालान काटना वरुण धवन के फैंस को रास नहीं आया ।

कानपुर में रहने वली वरुण धवन की फैन अल्का ने बताया कि जब उन्होंने ये खबर अख़बार और शोशल मीडिया में पढ़ी तो उन्हें काफी कस्ट हुआ, अल्का ने कहा कि कानपुर पुलिस को इस करनी पर एक बार विचार करना चाहए, उन्होंने कहा यही वजह है कि कानपुर में कोई बड़ा अभिनेता या अभिनेत्री नही आते है, वहीं उन्होंने पुलिस पर भी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया । उनके आरोप के बाद जब हमारे कैमरे ने पुलिस को भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते देखा तो ये नज़ारा कैद कर लिया ।

अब चालान की अगर बात करें तो विजुअल में आप सहारा समय के कैमरे पर देख सकते हैं कि अभिनेता का चालान तो कट गया पर इस नियमों का उल्लंघन यहां कानपुर में तैनात पुलिसकर्मी भी जमकर कर रहे हैं जोकि खुद बिना हेलमेट के सड़को पर बाइक चलाते नज़र आ रहे हैं, इतना ही नही ट्रैफिक नियमों का हवाला देने वाले पुलिस जीप के ड्राइवर भी बिना सीट बेल्ट नज़र आ रहे हैं, मामला इतने पर ही खत्म होता नजर नही आता है, एक दरोगा जी ने तो सहकर्मी पुलिस के साथ बाइक पर बिना हेलमेट है, उसके बाद फोन पर बात कर रहे हैं, ताज्जुब की बात है कि जिस चौराहे पर ये वीडियो शूट किया गया है उसपर भारी पुलिस बल भी मौजद था, उसके बाद भी दर्जनों पुलिस कर्मी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नज़र आये, मगर कहावत है जब साईंयां भये कोतवाल तो डर काहे का, शायद यही बात अभिनेता वरुण धवन और उनकी टीम न समझ सकी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *