कानपुर में न्यायालय के आदेश पर एक ऐसा मामला दर्ज हुआ है जिसमें हजारो लोगों से ठगों ने अपना घर बनाने के सपना दिखाकर करोड़ों की ठगी कर ली ।ठगों ने इसके लिए ग्रामीण इलाकों में रहनेेेे वाले भोले भाले लोगो को आपना निशाना बनाया है। इस मामले में शिकायतकर्ताओ के अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि चकेरी में पीएन स्काई नाम से रियल स्टेट कंपनी बनाकर फतेहपुर के लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है इस मामले में शिकायतकर्ता जीतेंद्र सिंह की एप्लीकेशन पर न्यायालय में सुनवाई करते हुए चकेरी थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दजिये है। अधिवक्ता ने बताया कि फिलहाल 2 करोड़ 17 लाख का लिखित विवरण मेरे पास आ चुका है इसके अलावा भी अब शिकायत कर्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है जिसमें यह रकम 8 से 10 करोड़ तक पहुंच सकती है।।
2022-04-18
