मैच पर लग रहा था सट्टा, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

क्राइम ब्रांच ने नौबस्ता क्षेत्र में कई कार्यवाही, पुलिस टीम ने मौके से चार सट्टेबाज दबोचे, अभियुक्तों से 8 मोबाइल फ़ोन व 135400 रुपये किए बरामद

कानपुर-आईपीएल मैच पर खेले जा रहे सट्टे को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ लिया, मौके से क्राइम ब्रांच की टीम ने चार अभियुक्तों को भी दबोच लिया है उनके पास से 8 मोबाइल फ़ोन और 135400 रुपया बरामद हुए हैं

थाना नौबस्ता की खाड़ेपुर चौकी क्षेत्र के मकान में चल रहे सट्टे में पकड़े गए अभियुक्तो की पहचान धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू सिंह, संदीप सिंह, श्याम सोनी, रोहित दुबे सभी निवासी थाना नौबस्ता के रूप में हुई यह सट्टा धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू सिंह के मकान में bigexch9.com पर खेला जा रहा था

पकड़े गए अभियुक्तो से पुलिस पूछताछ करने के साथ ही विधिक कार्रवाई कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *