कानपुर देहात में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने आठ वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटा। करीब 5.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
डीएम नेहा जैन के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम सोम लता यादव व द्वितीय टीम ने मंगलवार को सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हरिहर चौक से बिछौली विलासपुर खदान मार्ग व सिकंदरा -भोगनीपुर मार्ग पर ओवर लोड वाहनों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया गया। ओवर लोड वाहनों की शिकायत वाले मार्ग पर राजस्थान पंजीयन ट्रेलर की जांच की गई तो अंडर लोड मिले। इसी मार्ग पर दो ओवरलोड ट्रक पकड़े जिन्हें राजपुर व सट्टी में निरुद्ध किया जबकि सिकंदरा भोगनीपुर मार्ग पर छह वाहनों का चालान चालान काट 5.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव के अनुसार अभियान के तहत आठ वाहनों पर कार्रवाई कर साढ़े पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
