मस्जिदों व ईदगाह का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रमजान व ईद की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मस्जिदों व ईदगाह का निरीक्षण किया। मार्ग, सफाई व्यवस्था समेत बाकी चीजों को देखा गया। लोगों से भी बात कर जानकारी ली गई। शिवली में खराब रास्ता सही करने व गंदगी की सफाई के लिए कहा गया।

शिवली में स्थित जामा मस्जिद पर ईद की नमाज अदा की जाती है। इसमें काफी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचते हैं। इसे लेकर एसडीएम मैथा रमेश कुमार व कोतवाल वीके मिश्रा ने जामा मस्जिद का निरीक्षण किया।

मस्जिद जाने वाले आम रास्ते में व्याप्त भीषण गंदगी व आसपास खड़ी झाड़ियां देख डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर पंचायत प्रशासन को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया साथ ही मस्जिद जाने वाले रास्ते की टूटी पुलिया का निर्माण कराए जाने का निर्देश दिया। इसी तरह से अकबरपुर में एसडीएम वागीश शुक्ला व सीओ प्रभात कुमार भी ईदगाह व मस्जिद गए और तैयारियों को लेकर समाज के लोगों से बात कर जानकारी ली। यहां पर भी साफ सफाई के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि किसी प्रकार की समस्या हो या सुझाव हो तो तुरंत संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *