कानपुर l प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा के आदेशानुसार जनपद में संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान 30 अप्रैल, 2022 तक संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के चिन्हित हाई रिस्क एरिया में वेक्टर घनत्व का घर-घर भ्रमण कर मच्छरों से बचाव हेतु उपायों का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही मच्छरों के प्रजनन वाले स्थानों को चेक किया गया और जिन घरों में लावा पाये गये उन्हें नष्ट किये जाने के कार्यवाही की जा रही है।
इस अभियान के अन्तर्गत आशा एवं आंगनवाडी द्वारा बुखार व संचारी रोगो तथा दिमागी बुखार के रोगियों की निगरानी की जा रही है तथा लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची तैयार करने के साथ जॉ
च की व्यवस्था एवं इससे बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्ति की जांच व उपचार की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया है कि इस अभियान के अन्तर्गत सहयोगी विभाग ग्राम विकास/ग्राम पंचायत, नगर निगम व नगर पालिकाओ द्वारा नालियों की साफ-सफाई व फॉगिंग भी करायी जा रही है। इसके साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा सूकर पालको का संवेदीकरण कराते हुये सूकर वाडो की साफ-सफाई आदि के संबंध में जागरुक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया है कि आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों दर्शन पुरवा, ओमनगर, श्याम नगर, चकेरी, स्वरूप नगर आदि स्थानों में मच्छरों से बचाव हेतु घर-घर टीमों द्वारा भ्रमण कर दवा का झिडकाव व एन्टीलार्वा को चेक किया गया। इसके साथ ही विगत दिवस में ग्रामीण क्षेत्र के हाई रिस्क एरिया ब्लॉक भीतरगांव के ग्राम बिरसिंगपुर में टीमों द्वारा संघन भ्रमण किया गया, इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के हाई रिस्क मोहल्लों के0डी0ए0 कालोनी, श्याम नगर, न्यू आजाद नगर, दवौलीगांव, विजय नगर, बाबू पूरवा, हूल्लागंज आदि क्षेत्रों में घर-घर टीमों द्वारा भ्रमण किया गया तथा मच्छरों के प्रजनन वाले स्थान चिन्हित किये गये। इसी के साथ ही आई0सी0डी0एस0 के द्वारा कुपोषित बच्चों की पहचान व उनके उपचार हेतु लाइन लिस्टिंग किया जा रहा है एवं कोविड-19 रोग से बचाव के उपायो की जानकारी व वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है।
2022-04-20
