कानपुर में बढ़ते पारे की वजह से जहाँ एक ओर गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है वही बढ़ते पारे की वजह से लगातार मरीजो की संख्या में इजाफा भी देखने को मिल रहा है । शहर के सरकारी हॉस्पिटल कानपुर उर्सला की अगर बात की जाए तो यहां बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन , हीट स्ट्रोक के साथ ब्लड प्रेशर के मरीजो की संख्या में एकाएक इजाफा देखने को मिल रहा है । जिसके लिए सरकार द्वारा मरीजो के बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है ।
वीओ- हॉस्पिटल में कार्यरत फार्मासिस्ट सहित पूरा स्टाफ मरीजो की सेवा में लगा हुआ है जिस तरह से बढ़ती गर्मी के कारण पारा बढ़ता जा रहा है इसी के साथ मरीजो की संख्या में इजाफे को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी एलर्ट मोड़ पर है । उर्सला हॉस्पिटल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि जिस तरह के मरीज सामने आते है उन्हें बेहतर उपचार देना हमारा फर्ज है साथ ही मरीजो के साथ कर्मचारियों का बर्ताव अच्छा होना चाहिए यह हमारी प्रार्थमिकता है।
