भीषण गर्मी होने के बावजूद भी मंदिर के आस पास कहीं भी प्याऊ की कोई व्यवस्था नहीं

कानपुर । कानपुर का प्रसिद्ध पनकी हनुमान मंदिर जहां पर हनुमान जी के दर्शन करने के लिए जगह-जगह से लोग आते वहीं पर भीषण गर्मी होने के बावजूद भी मंदिर के आस पास कहीं भी प्याऊ की कोई व्यवस्था नहीं सवाल यह उठता है. कि देश के कोने कोने से दर्शनार्थी आते हैं हनुमान जी के दर्शन करने और मंदिर के चार गेट बने हैं किसी भी गेट के पास प्याऊ फ्रीजर नहीं लगा अगर दर्शनार्थियों को पानी पीना है तो वह आस-पास की दुकानों से खरीद कर पानी पिए एक तरफ भीषण गर्मी ऊपर से प्यास से तड़फते लोग पनकी का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पीने के लिए प्याऊ की कहीं कोई व्यवस्था नहीं है. जिसके कारण कई बार भक्तों और राहगीरों को प्यास के कारण बिलखते हुए देखा गया है चार मार्गों से श्रद्धालुओं ताता लगता है यह बहुत बड़ा सवाल है।कि किसी भी मार्ग की तरफ वाटर कूलर या पानी की व्यवस्था नही है. न तो मंदिर प्रशासन की तरफ से की गई है ना ही अधिकारियों और नेताओं की तरफ से की गई सोचने वाली बात यह है कि उत्तर भारत का प्रसिद्ध मंदिर है यहां पर दर्शनार्थी लाखों की संख्या में बड़ी दूर दूर से आते हैं. लेकिन ऐसी समस्या को मन ही मन में मलाल करते हुए वह लोग क्या सोचते होंगे वही मंदिर के आस पास कुछ दुकानदारों से और क्षेत्रीय लोगों से जब बात कि गई इस विषय पर तो उन्होंने कहा कि बात तो हकीकत है की मंदिर के आस पास कहीं भी पीने लायक पानी या फिर प्याऊ जल की कोई व्यवस्था नही है क्षेत्र के प्रतिनिधि द्वारा या कानपुर नगर के अधिकारियों द्वारा इस विषय पर ध्यान बिल्कुल नहीं दिया जाता है जबकि आए दिन बड़े-बड़े नेता और बड़े से बड़े अधिकारियों का यहां पर हनुमान जी के दर्शन करने आते रहते हैं. इसके बावजूद भी यहां की व्यवस्थाओं को ध्यान देने वाला नही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *