बीती 26 मार्च को हुई  सवा तीन लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख की बरामदगी की

कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब की दुकान के कर्मचारी से बीती 26 मार्च को हुई  सवा तीन लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख की बरामदगी की है इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम रिंकू है जो फतेहपुर के  रहने वाला है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल डीसीपी राहुल मिठास ने बताया कि रिंकू पर पहले से ही फतेहपुर जिले में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और फतेहपुर जिले से रिंकू हिस्ट्रीशीटर भी है रिंकू ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य फरार दो आरोपियों की तलाश पुलिस  कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *