कानपुर l दिनांक 20.04.2022 को आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी, कैण्ट विधायक मो. हसन रूमी के साथ मंडलायुक्त श्री राजशेखर से मिलकर जनता को पेयजल के आपूर्ति में आ रही समस्यायों के सम्बन्ध में जलकल के अधिकारियों के साथ एवं अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त वार्ता करके
पेयजल की समस्या पर अपनी बात रखी। एवं समस्या को दूर करने की मांग की।
गर्मी अपने प्रचंड रूप में है एवं
उसका उच्च स्तर अभी आना बाकी है जिसके लिए हम सभी को तैयार रहना होगा, जैसे गर्मी बढ़ी है शहर में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है , हालत इतने खराब हैं की हम जनप्रतिनिधियों के पास आने वाले फ़ोन में से आधे से अधिक पानी की समस्या को लेकर होते हैं, इससे स्वतः ये ज्ञात हो जाता है की जनता वाकई में बहुत परेशान है l
मेट्रो के कार्य को करते समय पानी एवं सीवर की लाइन को पूर्णतया देखा नहीं गया जिसके कारण कई जगहों पर लाइन फाल्ट है जिससे एक तरफ जल भराव की समस्या है तथा दूसरी तरफ पेयजल की आपूर्ति भी बाधित होती है मुख्यतः ये समस्या नवीन मार्किट से बड़ा चौराहा के मध्य है
बेनाझाबर से जो फीडर लाइन जाती है उसके द्वारा सही समय पर एवं सही मात्रा में आपूर्ति नहीं हो पा रही है, उसमे बिजली का फाल्ट भी एक मुख्य कारण है , इससे स्पष्ट रूप से दिखता है की केस्को एवं जलकल विभाग के बीच सामंजस्य की कमी है एवं खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है
समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है की पनकी नहर की सफाई भी इसी समय की जा रही है जिस कारण वहाँ की आपूर्ति भी बाधित है , क्या ये कार्य गर्मी आने एवं डिमांड बढ़ने के पहले नहीं किया जान चाहिए था , जनता के हित में इस प्रकार के कार्यों का टाइमिंग रेगुलेट किया जाना अति आवश्यक है
गंगा बैराज से भी सप्लाई आवश्यकता अनुसार नहीं हो पाती है , बैराज से जुडी टंकिया ठीक से चालु नहीं हैं न ही फीडर लाइन ठीक से कार्य कर रही है, टंकियो से डिस्ट्रीब्यूशन लाइन भी ठीक से कार्य नहीं कर रही हैं , ये कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है की जे एन आर यु एम् परियोजना पूरी तरह से सफ़ेद हाथी साबित हुई है
गंगा बैराज की दो मोटरे जब भी चलती हैं तो लाइन में फाल्ट आ जाती है! बैराज से सप्लाई कब चली कब नहीं चली इसकी भी कोई सूचना नहीं होती जिसके कारण हम लोग क्षेत्र में जनता को आश्वस्त भी नहीं कर पाते हैं l
हैंडपंप की रिपेयरिंग , रीबोरिंग एवं नए हैंडपंप तथा रीबोर हैंडपंप का अधिष्ठापन कार्य भी सुचारू रूप से नहीं हो रहा है
लीकेज एवं लाइन में कचरे से होने वाली ब्लॉकेज , पुरानी जर्जर लाइनों को बदला जान ये सभी कार्य जो गर्मी के पहले हो जाने चाहिए थे अभी तक नहीं हुए हैं न आगे कोई सुचारू कार्ययोजना ज्ञात है ।
१. जलकल , केस्को , नगरनिगम समस्त विभागों की संयुक्त बैठक बुला कर गर्मियों में पेयजल सम्बंधित होने वाली समस्यायों से जनता को निजात दिलाने हेतु एक तात्कालिक कार्य योजना बनायें और उसे तुतंत अमल में भी लाएं ताकि जनता को इस प्रचंड गर्मी में राहत मिल सके l
२. जलकल एवं बैराज से फीडर लाइन चलने का समय एवं किस टंकी से कितनी देर सप्लाई चली या चलने वाली है इसका विवरण हम जन प्रतिनिधियों को व्हाट्स एप के माध्यम से सूचित , ये सुनिश्चित किया जाये l
३. किसी भी प्रकार के फाल्ट एवं उसके रिपेयर का समय हमारी जानकारी में होना चाहिए मसलन किस टंकी की मोटर खराब है या किस टंकी का नलकूप खराब है एवं बैराज में किस टंकी में पानी नहीं पहुँच पाया एवं कारण क्या है. यहाँ पे वास्तिवकता से अवगत हों की जब हम लोग जे ई को फ़ोन करते हैं तो ज्ञात होता है की तीन दिनों से मोटर खराब है. और इस प्रकार की लापरवाहियों से उत्पन्न हुए जनता के क्रोध को हम जनप्रतिनिधियों को झेलना पड़ता है l
४. अतः उचित होगा की तत्काल एक योजना बना कर लीकेज रिपेयर , हैण्डपंप रिपेयर एवं अन्य जो भी कार्य जो जलकल एवं जलनिगम द्वारा जनता के हित में सीधे किये जाते हैं उसकी विस्तृत सूचना व्हाट्स एप ग्रुप में डाले जिसमे हम जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए एवं ये अनिवार्य किया जाए की हर टंकी की सुबह एवं शाम की सप्लाई टाइमिंग सूचित हो. इसमें एक सम्पूर्ण नेटवर्क बनाया जाए ताकि हमारे माध्यम से जनता तक वंचित सूचनाएँ उपलब्ध हो सकें । मंडलायुक्त ने अधिकारियों को तत्काल समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया।साथ में पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू, लियाकत अली, समीर कुरैशी, फारूख आदि मौजूद रहे।
