विश्व कला दिवस पर आयोजित इवेंट श्रजन कला एक रंग अनेक का फाइनल आज फजलगंज में शाहपुरी पैलेस में संपन्न हुआ आयोजकगण अखिल खरे, निशा अग्रवाल डॉक्टर नरेंद्र पांडे पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांग और इस्लम की प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए विश्व कला दिवस पर यह मंच बनाया गया जिसमें 250 दिव्यांग और 50 स्लम एरिया किड्स ने भाग लिया यह इवेंट वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री सुबोध माहेश्वरी जी की पावन स्मृति में समर्पित था।
इवेंट संरक्षक- अधिवक्ता श्री नरफ्त जैन जी, वरिष्ठ समाजसेवी माहेश्वरी बाबूलाल शारदा जी, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल जैन जी हैं।
सह मुख्य अतिथि डॉ अनुपम जैन जी (सह संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ) थी।
इवेंट में महागुरु- डॉक्टर जागृति सिंह जी (फाउंडर मार्स और प्रेजिडेंट भावना सोसाइटी) और श्री धर्मेंद्र सिंह जी (फाउंडर सहवेस) थे।
इवेंट में पार्टिसिपेटिंग स्पेशल स्कूल श्री साईं बाबा स्पेशल स्कूल, मार्स, भावना, कानपुर ब्लाइंड स्कूल थे।
पार्टिसिपेटिंग स्लम किड्स सेंटर मां तुझे सलाम- फाउंडर मोहम्मद मलिक जी
नमामि गंगे फिल्म किड्स एजुकेशन सेंटर- फाउंडर्स माहेश्वरी बाबूलाल शारदा जी (टीचर पल्लवी जी)
केशव जी- माधव जी बस्ती नंबर 1- फाउंडर माहेश्वरी बाबूलाल शारदा जी (टीचर रोशनी जी)
प्रतियोगिता की विधाएं स्केचिंग, पेंटिंग, सिंगिंग, योग, सलाद मेकिंग रही।
इवेंट की विभिन्न विधाओं की जूरी पैनल निम्नवत थे
आर्ट एंड क्राफ्ट- संध्या जी
सलाद मेकिंग- शेफ कविता सिंह योग- योग गुरु विमल पथिक जी दीपिका सचान जी
गायन- बंटी जी, शिव कमल जी इवेंट में माहेश्वरी बाबूलाल शारदा जी की महती भूमिका रही जिन्होंने श्री श्याम निस्वार्थ सेवा ग्रुप के माध्यम से इवेंट को सफल बनाया इवेंट में आर्ट विधा में दिव्यांग श्रेणी से तनिष्क प्रथम सक्षम द्वितीय आकृति तृतीय रहे गरीब बस्ती श्रेणी से आराध्य प्रथम शेफाली द्वितीय प्रियंका तृतीय सामान्य श्रेणी से जेवराज प्रथम अविका दीक्षित द्वितीय मिताली दीक्षित तृतीय रहे गायन विधा में दिव्यांग श्रेणी से कृष्णा प्रथम अनन्य एवं अमित द्वितीय वैष्णवी एवं हिमांशु तृतीय रहे सामान्य श्रेणी से अंजलि प्रथम अनिरुद्ध द्वितीय राकेश तृतीय रहे इवेंट में डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता, पल्लवी, रोशनी, सीए सुनील गर्ग ,शेफ कविता सिंह, वंदना सिंह, आदित्य पोद्दार, सुरभि, नवीन माहेश्वरी की उपस्थिति रही।
2022-04-21
